अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM DHAMI ने UPCL को विद्युत चोरी रोकने के लिए विजिलेंस टीमों को सक्रिय करने के निर्देश दिए

On: June 17, 2023 12:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

CM DHAMI : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए UJVNL को न्यायालय में लम्बित वादों के निस्तारण हेतु डेडिकेटेड फॉलोअप के साथ मिशन मोड पर कार्य करने और UPCL को विद्युत चोरी रोकने के लिए विजिलेंस टीमों को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने PITCUL को सबस्टेशनों की क्षमता वृद्धि के कार्य को समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए।

CM DHAMI : प्रोत्साहित करने और लखवाड़ जल विद्युत परियोजना

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अधिकारी सभी हाइडल प्रोजेक्टस को पूरा करने के लिए ऑनरशिप लें तथा प्रोजेक्टस को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए समर्पित होकर कार्य करें। उन्होंने UREDA को कमर्शियल बिल्डिंग्स तथा हाउसिंग सोसाइटीज में रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट्स को प्रोत्साहित करने और लखवाड़ जल विद्युत परियोजना की प्रगति का विशेष संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को समयबद्धता से कार्य करने हेतु अपनी स्थिती स्पष्ट करने के सख्त निर्देश दिए।

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाए जाने हेतु निर्देशित

CM DHAMI : वर्ष 2027 तक गुप्तकाशी तथा 93 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्टस

मुख्यमंत्री ने यूजेवीएनएल को वर्ष 2024 तक सुरिन गाड़, मद्महेश्वर तथा 17 मेगावाट की सोलर प्रोजेक्टस के अपने तय लक्ष्य को पूरा करने तथा वर्ष 2027 तक गुप्तकाशी तथा 93 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्टस पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2030 तक लखवाड़, सिकारी भ्योल, त्यूनी-प्लासू, पैनागाड़, जिम्बागाड, सेला उंथिंग, आराकोट-त्यूनी प्रोजेक्टस को पूरा करने के अपने लक्ष्य पर मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Read More : Web Series: दरवाजा बंद करके अकेले में देखे यह वेब सीरीज

CM DHAMI : स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग की व्यवस्था का भी शुभारम्भ करेंगे

मुख्यमंत्री श्री धामी जल्द ही राज्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग की व्यवस्था का भी शुभारम्भ करेंगे। यूपीसीएल द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य में 2025 तक लगभग 16 लाख उपभोक्ताओं पर स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग व्यवस्था लागू हो जाएगी। बैठक में सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, अपर सचिव श्री वी. षणमुगम, श्रीमती रंजना राजगुरू, श्री विनय शंकर पाण्डेय, यूजेवीएनएल, पिटकुल तथा यूपीसीएल के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

CM DHAMI

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!