अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अब बनेंगे डॉक्टर गंगा आरती करने वाले विभु, पूर्व प्रधान के बेटे ने भी पास की नीट की परीक्षा

On: June 15, 2023 4:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अब बनेंगे डॉक्टर गंगा आरती करने वाले विभु, पूर्व प्रधान के बेटे ने भी पास की नीट की परीक्षा

बदायूं। कछला में गंगा घाट पर आरती करने वाले विभु उपाध्याय अब डॉक्टरी बनेंगे। उन्होंने नीट में 17305 रैंक हासिल की है। अलापुर क्षेत्र के गांव इस्लमगंज निवासी पूर्व प्रधान राकेश रमन के पुत्र अनमोल गुप्ता ने नीट पास की है। इन्होंने ऑल इंडिया में 9474 रैंक हासिल की है। नीट की तैयारी राजस्थान के कोटा से की है।कछला में गंगा घाट पर पिता के साथ आरती करने वाले विभु उपाध्याय अब डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे।

नीट में उन्होंने 720 में से 622 अंकों के साथ 17305 रैंक हासिल की है।

विभु कछला में नगर पंचायत कार्यालय के पास रहने वाले टेंट व्यापारी हरेंद्र कुमार उपाध्याय के छोटे पुत्र हैं। 2019 में तत्कालीन डीएम दिनेश कुमार सिंह के प्रयासों से बनारस की तर्ज पर कछला घाट पर गंगा आरती की शुरुआत हुई। बनारस से आए पुरोहितों ने गंगा आरती का प्रशिक्षण दिया।

नीट

गंगा आरती समिति के सदस्य हरेंद्र ने बताया कि उनके बेटे ने भी यह प्रशिक्षण लिया। इसके बाद में वह नियमित आरती करते रहे। विभु ने कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई मुजरिया के एक निजी स्कूल में की।इसके बाद वह परीक्षा तैयारी के लिए कोटा चले गए। करीब 10 माह की तैयारी के बाद नीट में शामिल हुए। परीक्षा के बाद विभु कछला घर लौट आए और फिर एक बार गंगा आरती में हिस्सा लेने लगे। उनकी मांग सुनीता शर्मा गृहिणी हैं। विभु के बड़े भाई हर्षित नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत हैं। विभु का कहना है कि गंगा आरती उनके मन को शांति मिलती है।नीट

नीट परीक्षा उत्तर प्रदेश

कृपाल सिंह की 4646वीं रैंक:- कादरचौक के गांव बोंदरी निवासी कृपाल सिंह यादव के पुत्र रोहित यादव ने नीट पास किया हैं। उन्होंने नीट में 660 अंक प्राप्त किए है। जिसके चलते उनकी ऑल इंडिया रैंक 4646 आई है। उनके पिता प्रथमा ग्रामीण बैंक दातागंज में तैनात है। उनकी मां सुनीता गृहणी है। रोहित यादव भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।

अनमोल ने प्राप्त की 9474वीं रैंक:- अलापुर क्षेत्र के गांव इस्लमगंज निवासी पूर्व प्रधान राकेश रमन के पुत्र अनमोल गुप्ता ने परीक्षा पास की है। इन्होंने ऑल इंडिया में 9474 रैंक हासिल की है। नीट की तैयारी राजस्थान के कोटा से की है। हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा शहर के शिवदेवी सरस्वती मंदिर से की है। परिणाम आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।नीट

सचिवालय

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!