अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नगर पालिका अध्यक्ष ने सात दिन में ईओ से मांगी डीजल में हुए घोटाले की जांच रिपोर्ट

On: June 7, 2023 6:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नगर पालिका अध्यक्ष ने सात दिन में ईओ से मांगी डीजल में हुए घोटाले की जांच रिपोर्ट

बदायूं। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने डीजल घोटाले के मामले में मंगलवार को ईओ को पत्र जारी किया है। उन्होंने आठ बिंदुओं पर पिछले पांच साल के डीजल में हुए घोटाले की जांच रिपोर्ट तलब की है।

नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि पिछले पांच साल में नगर पालिका में 5.33 करोड़ का डीजल खर्चा हो गया।

हैरानी की बात यह रही कि पालिका प्रशासन के अनुसार जनरेटर खराब पड़े थे। बावजूद इसके डीजल की खपत दिखाई जा रही थी। यह बहुत बड़ा मामला है। इसके तहत उन्होंने ईओ को पत्र जारी करते हुए जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इस जांच में उन्होंने आठ बिंदु शामिल किए हैं।

नगर पालिका

इसके तहत डीजल का खर्चा किन कारणों से बढ़ा,

वित्तीय वर्षों में वाहन इंचार्ज और डीजल इंचार्ज कौन थे, उनका पद क्या था, कितने वाहन चल रहे थे और वह किस प्रकार के वाहन थे, वाहन पर चालक कौन था। वह नगर पालिका का चालक था या आउटसोर्सिंग का। किस पेट्रोल पंप से डीजल खरीदा जा रहा था, प्रत्येक माह डीजल की संस्तुति कौन अधिकारी कर रहा था, चालक के द्धारा ली गई रसीद पर वाहन इंचार्ज, डीजल इंचार्ज, चालक, पेट्रोल पंप कर्मचारी और डीजल मॉनिटिरिंग अधिकारी हो तो उनके नाम क्या थे।

उत्तर प्रदेश नगर पालिका सूची

इसके अलावा जेसीबी और ट्यूबवेल पर लगे जनरेटर व फॉगिंग मशीन के लिए लिए गए डीजल की मूवमेंट रजिस्टर की छाया प्रति दी जाए। इसके लिए उन्होंने सात दिन का समय दिया है। इस दौरान जांच कर उसकी रिपोर्ट सौंपी जाए।नगर पालिका

Installation meter

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!