अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

OnePlus जल्द लांच कर सकता है ‘जबरा’ गेमिंग स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स

On: May 31, 2023 6:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हर मोबाइल कंपनी अपने आपको आगे रखने के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लांच करती है तो वहीँ अब हाल ही में OnePlus गेमिंग फैन्स के लिए जबरदस्त स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इसे आने वाले कुछ दिनों में घरेलू मार्केट में उतारा जा सकता है। OnePlus Ace 2 (OnePlus 11R) के इस प्रो वेरिएंट OnePlus Ace 2 Pro के कुछ फीचर्स को चीनी सोशल माीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक किया गया है। इस अपकमिंग गेमिंग फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन Oppo Reno 10 Pro+ का रीब्रांड वर्जन होगा

 

जल्द हो सकता है लांच

आपको बताते चले कि चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने वनप्लस के इस फोन के बारे में जानकारी शेयर की है। टिप्सटर के मुताबिक, इस फोन को जुलाई और अगस्त के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर, 1.5K स्क्रीन और 100W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।

 

ये भी पढ़े – सचिवालय

 

जानिए क्या क्या मिल सकते है फीचर्स

अगर इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, OnePlus Ace 2 Pro में 1.5K का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह फोन वनप्लस का एक फ्लैगशिप मॉडल होगा, जिसके एज कर्व्ड होंगे। साथ ही, बेजल्स काफी पतले हो सकते हैं। इसमें Qualcomm 8 Gen 2 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा 16GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में गेमर्स के लिए वेपर चेम्बर कूलिंग फीचर मिल सकता है।

Oneplus

 

कैसी हो सकती है बैटरी

अगर हम इसकी बैटरी की बात करें तो Oneplus के इस अपकमिंग फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। साथ ही, इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिनमें 50MP के तीन कैमरे दिए जाएंगे यानी इस फोन में 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा, जो पंच-होल डिस्प्ले में फिट होगा।

Read More : राहुल सिंह व रेश्मा शेख द्वारा अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म “दिल में सिर्फ तुम” 26 मई को बिहार व झारखंड में होगी रिलीज

जानिए कितनी हो सकती है कीमत?

अगर इसकी कीमत की बात करें तो OnePlus Ace सीरीज के पहले मॉडल को OnePlus 10T के रीब्रांड वेरिएंट के तौर पर ग्लोबली पेश किया गया था। भारत में इसे OnePlus 10R के नाम से उतारा गया था। वहीं, इस साल की शुरुआत में OnePlus Ace 2 को लॉन्च किया गया, जो OnePlus 11R का रीब्रांड वर्जन है। वनपल्स का यह सीरीज प्रीमियम और बजट के बीच की प्राइस रेंज में लॉन्च होता है, जिसमें फ्लैगशिप ग्रेड फीचर्स मिलते हैं, लेकिन फोन की कीमत प्रीमियम मॉडल के मुकाबले कम होती है। इस फोन को भी इसी प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!