अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: विल्सनगंज बाजार में मुन्नालाल चौराहे पर अतिक्रमण और जाम बना नासूर

On: November 28, 2026 6:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: विल्सनगंज बाजार में मुन्नालाल चौराहे पर अतिक्रमण और जाम बना नासूर

दिन-भर रेंगता रहता है यातायात, स्कूली बच्चों से लेकर मरीजों तक को उठानी पड़ रही परेशानी

सहसवान। नगर के विल्सनगंज बाजार में अतिक्रमण और बेतरतीब यातायात के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। बाजार में जाम अब आम लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। सुबह करीब नौ से दस बजे तथा शाम तीन से छह बजे के बीच स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है।इस दौरान वाहन कछुआ गति से आगे बढ़ते हैं और कई बार लोगों को चौराहा पार करने में काफी समय लग जाता है।बाजार में ई-रिक्शा भी जाम की समस्या को बढ़ाने का प्रमुख कारण बने हुए हैं। इसके अलावा दुकानदारों ग्राहकों द्वारा इधर-उधर अपने वाहन खड़े किए एवं सड़क तक सामान फैलाकर किए गए अतिक्रमण से मार्ग और अधिक संकरा हो जाता है।पैदल राहगीरों दो पहिया वाहन एवं ई-रिक्शा चालकों को विल्सनगंज चौराहे के चारों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।स्कूल कालेज खुलने और छुट्टी होने के समय जाम की स्थिति और भी विकराल हो जाती है।

स्कूली वाहन तथा पैदल जाने वाले बालक जाम में फंस जाते हैं,जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।कई बार लोगों को बाजार से चौराहे तक पहुंचने में ही काफी समय लग जाता है।जाम का असर केवल आम राहगीरों तक सीमित नहीं है। एंबुलेंस, डायल-112, पुलिस वाहनों तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी जाम में फंसना पड़ता है। ऐसे में किसी आपात स्थिति में मरीजों और जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिलने में परेशानी की आशंका बनी रहती है।जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा नगर पालिका के साथ मिलकर अब तक कोई ठोस कार्ययोजना प्रभावी रूप से लागू नहीं की गई है। बाजार में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और ई-रिक्शों की अनियंत्रित आवाजाही को देखते हुए यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में समस्या और गंभीर हो सकती है।सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए चौराहे पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार से अतिक्रमण हटाने, ई-रिक्शों के लिए निर्धारित व्यवस्था करने और व्यस्त समय में यातायात नियंत्रण की ठोस व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है।
अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह नगर के बाजार विल्सनगंज में अतिक्रमण तथा मुन्नालाल चौराहे पर प्रत्येक मिनट टू मिनट लगने वाले जाम से नगरवासियों को कब मुक्ति मिलेगी इस प्रश्न पर अधिशासी अधिकारी ने कहा बाजार से अतिक्रमण हटाए जाने तथा जाम से नगर वासियों को मुक्ति दिलाए जाने के लिए वह पालिका अध्यक्ष के साथ शीघ्र वार्ता करके नगरवासियों को अतिक्रमण एवं जाम से मुक्ति दिलाने का प्रयास करेंगे।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment