अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 में सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां, बॉलीवुड नाइट से लेकर लोकनृत्य एवं रामायण की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

On: November 23, 2026 7:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---

राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 में सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां, बॉलीवुड नाइट से लेकर लोकनृत्य एवं रामायण की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

विधायक धनौरा श्री राजीव तरारा एवं जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ ने कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों का किया उत्साहवर्धन, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मानित

अमरोहा, 22 नवम्बर । राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 में रविवार को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। अपराह्न 01 बजे से 04 बजे तक भागवत कथा पर आधारित प्रवचन एवं व्याख्यान के साथ विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

Tigri Ganga Mela 2026:राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 का भव्य शुभारंभ, हवन-यज्ञ, दुग्धाभिषेक एवं बनारस घाट की तर्ज पर महाआरती से गूंजा गंगा तट*

सायंकाल 05:30 बजे से 06:30 बजे तक गंगा आरती एवं दीपदान का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सहभागिता की। इसके पश्चात आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड नाइट के अंतर्गत सारेगामा विजेता हेमंत बृजनवासी ने अपनी गायन प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं स्टोन संस्था एवं ग्रुप लखनऊ द्वारा विभिन्न लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। ऋषि बलूनी मेरठ ने रामायण पर आधारित प्रस्तुति तथा मुरारी लाल तिवारी ने गायन के माध्यम से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाया।

कार्यक्रम में विधायक धनौरा श्री राजीव तरारा एवं जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ ने पहुंचकर कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कलाकारों को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 में आयोजित इन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धा, आस्था, संस्कृति और मनोरंजन का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मेला अधिकारी श्रीमती गरिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश भदौरिया सहित संबंधित उपस्थित रहे।
……

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment