पुरानी रंजिश को लेकर चार युवकों ने अमल पर लोहे की रॉड से किया हमला, चारो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Hasanpur News:टाटा मैजिक को रोडवेज़ बस ने टक्कर मारी। हादसे में एक की मौत 14 घायल
समर इंडिया सवाददाता- हसनपुर
हसनपुर (नवाबपुरा):-
कोतवाली क्षेत्र के गांव नवाबपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर चार युवकों ने अमल पर लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। और बीच बचाव करने पहुंचे लोगो के साथ भी मारपीट की।घटना में अमल, प्रेमचंद और मदन घायल हुए। नवाबपुरा निवासी अमल पुत्र यादराम सिंह बुधवार लगभग 4 बजे शाम खेत जा रहा था। रास्ते में धीमरखेड़ी निवासी सहवान, अयान पुत्र हसीर, फैजान पुत्र मारूफ और गुड्डू पुत्र मंसूर मिले। आरोप है कि चारों ने पुरानी रंजिश को लेकर अमल से गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर सहवान ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला किया।
पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप है कि चारों ने उनके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
खेतों में काम कर रहे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अमल को बचाने की कोशिश की।
कोतवाल सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि अमल की तहरीर पर सहवान, अयान, फैजान और गुड्डू निवासी धीमरखेड़ी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मारपीट में अमल, प्रेमचंद और मदन घायल हुए। परिजन घायलों को कोतवाली ले गए।
पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका मेडिकल परीक्षण हुआ। प्रेमचंद की हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, और पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

