Sahaswan Crime: सहसवान कस्बे से शराब एरिया मैनेजर संदिग्ध परिस्थितियों मे पांच लाख रुपये कैश के साथ लापता
बिसौली एरिया मैनेजर ने थाना कोतवाली सहसवान में गुमशुदगी कराई दर्ज
सहसवान।बिसौली कोतवाली क्षेत्र के शराब एरिया मैनेजर थाना कोतवाली सहसवान को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया सहसवान में एरिया मैनेजर बंटी उर्फ राहुल दिनांक 15 नवंबर वर्ष 2026 से समय शाम 5:49 बजे तक सहसवान ठेका देसी शराब के ठेको से पांच लाख रुपए की वसूली करके अपनी बाइक संख्या यूपी 24एल 5377 से सहसवान पहुंचे थे जिनके पास लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की वसूली के रुपए मौजूद थे लेकिन वह कंपनी सहसवान स्थित नसरुल्लागंज ऑफिस पर नहीं पहुंच पाए।
सूत्रों के मुताबिक उनकी लोकेशन अकबराबाद चौराहे तक थी उसके बाद से वह पांच लाख रुपए सहित एरिया मैनेजर बंटी उर्फ राहुल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए।लेकिन आज तीन दिन बाद भी एरिया मैनेजर का पता नहीं लग सका सूत्रों का कहना है। तहसील सहसवान के देसी ठेके रसूलपुर कला,जरीफनगर,दहगवां, मालपुर ततेरा उस्मानपुर,केरई सेरई,सिलहरी परसोना की शराब दुकानों का पेमेंट उठाकर सहसवान आए थे लेकिन अकबराबाद चौराहे तक बंटी उर्फ राहुल एरिया मैनेजर की लोकेशन मिली उसके बाद उनकी कोई लोकेशन नहीं मिली।
बिसौली शराब एरिया मैनेजर ने थाना कोतवाली पुलिस को गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र देकर मामले की सूचना दर्ज कराए जाने की मांग की जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने शराब एरिया मैनेजर बंटी उर्फ राहुल की गुमशुदी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।तहरीर कोतवाली सहसवान में दी है ।
प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह में जानकारी देते हुए बताया की एरिया मैनेजर की सूचना दर्ज कर लोकेशन ट्रेस कर मामले की जांच की जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

