अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

cm dhami ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनाएं दी

On: November 5, 2026 7:30 PM
Follow Us:
cm dhami ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनाएं दी
---Advertisement---
cm dhami ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें।
cm dhamiने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए दीपावली के पावन पर्व को सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताया । उन्होंने कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्यता का संचार हो।
cm dhami ने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज एवं देश की आर्थिक एवं सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है। भैयादूज के पावन पर्व की प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के आपसी प्रेम, मातृ शक्ति के सम्मान के साथ परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली पर्व पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं स्वदेशी अपनाओं के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में हम सहयोगी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की खरीद से स्थानीय शिल्प, कुटीर उद्योग और महिला स्वयं सहायता समूहों को भी सीधा लाभ मिलता है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment