अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: छह माह में 18 हुईं मुठभेड़, 28 शातिर अपराधी पकड़े, एक ढेर

On: November 4, 2026 11:11 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: छह माह में 18 हुईं मुठभेड़, 28 शातिर अपराधी पकड़े, एक ढेर

बदायूं। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का अंदाजा पिछले छह महीने के मुठभेड़ के आंकड़ों से लगाया जा सकता है।मई से अक्टूबर तक पुलिस का बदमाशों से 18 बार आमना-सामना हुआ।इन कार्रवाइयों में पुलिस ने 28 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।सबसे ज्यादा मुठभेड़ इस्लामनगर और दातागंज थाना क्षेत्रों में हुई।इस्लामनगर में चार मुठभेड़ों में आठ बदमाश पकड़े गए,जबकि दातागंज में तीन मुठभेड़ों के दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।इन कार्रवाइयों में 25 और 50 हजार रुपये के इनामी अपराधियों से लेकर गोकशी और लूट की घटनाओं में शामिल बदमाशों तक पर शिकंजा कसा गया।

जुलाई में सिविल लाइंस क्षेत्र में 50 हजार रुपये का इनामी डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।वहीं, सितंबर में अलापुर क्षेत्र में इनामी जुम्मन समेत गोकशी और लूट के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply