अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: बिसौली में खाद्य विभाग ने 600 किलो संदिग्ध सरसों का तेल किया सील

On: November 4, 2026 10:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: बिसौली में खाद्य विभाग ने 600 किलो संदिग्ध सरसों का तेल किया सील

बदायूं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंंगलवार को बिसौली और बदायूं शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।अभियान के तहत दो प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए।बुद्ध बाजार रोड बिसौली स्थित श्रीपाल किराना स्टोर से सरसों तेल का एक नमूना लिया गया।मौके पर संदिग्ध सरसों तेल मिलने पर 600 किग्रा (अनुमानित मूल्य 90,000 रुपये) सरसों तेल को सील किया गया।बाइपास रोड बदायूं स्थित मैसर्स किशन पेठा भंडार से पेठे का एक नमूना लिया गया। दोनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सीएल यादव ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।टीम ने कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने,दुकानों में साफ-सफाई रखने और बिना लाइसेंस कारोबार न करने के निर्देश दिए।टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह,प्रमोद कुमार,करन सिंह और राजेंद्र नाथ मिश्रा मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply