Buduan News | आगामी त्योहारों को लेकर एसएसपी अंकिता शर्मा ने बिसौली में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बदायूं। आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस बल के साथ थाना बिसौली क्षेत्र के मुख्य बाजारों, सर्राफा बाजार, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की।इस दौरान एसएसपी ने अपराध नियंत्रण,कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से नगर के व्यस्ततम बाजारों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया।उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए कस्बे में प्रतिदिन नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग की जाए और पुलिस की सक्रियता बनाए रखी जाए।

Buduan News: खाद्यान्न घपलेबाजी, 15 अधिकारी खंगालेंगे घपला करने वाले कोटेदारों की कुंडली

