अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: डीएपी लेने पहुंचे हमलावरों ने सचिव व स्टाफ से की मारपीट, फाड़े सरकारी अभिलेख

On: November 3, 2026 6:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: डीएपी लेने पहुंचे हमलावरों ने सचिव व स्टाफ से की मारपीट, फाड़े सरकारी अभिलेख

सचिव ने दबंगों के विरुद्ध अनुसूचित जाति उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र

सहसवान।बदायूं मेरठ-राज्य मार्ग पर स्थित थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खंदक में स्थापित साधन सहकारी समिति खंदक पर तैनात सचिव भगवान सिंह पुत्र डोरी लाल निवासी कटइया केसर थाना मुजरिया ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ग्राम खंदक साधन सहकारी समिति का इंचार्ज सचिव है तथा समिति पर मौजूद डीएपी खाद का नियमानुसार किसानों को लाइन लगाकर खाद का वितरण कर रहा था की इसी बीच थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम मुडसान निवासी हरिश्चंद्र पुत्र पोखी अपने दबंग प्रभावशाली हेकड किस्म के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के साथ समिति पर पहुंचे तथा जबरन खाद देने की कहने लगे बोली मुझे जल्दी है आप खाद जल्दी निकाल दो मैंने इंकार कर दिया।

मैंने कहा अपने लोगों को लाइन में लगा दो क्योंकि यह भी सब किसान हैं अगर मैं आपको दे दूंगा तो यह लोग हंगामा करेंगे जिस पर हरिश्चंद्र बिगड़ गया और अपने लोगों से हंगामा गाली गलौज मारपीट जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कराने लगा मैंने ऐसा न करने को कहा तो उसने मुझे कार्यालय के दरवाजे पर पकड़कर मेरे कपड़े फाड़ दिए तथा कार्यालय में रखे हुए अभिलेख फाढ़कर क्षतिग्रस्त कर दिए मेरे साथियों ने जब मुझे बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी उपरोक्त लोगों ने मारपीट गाली गलौज प्रारंभ कर दी मैंने कमरे में बंद होकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई और डायल 112 पुलिस को तत्काल मामले की जानकारी दी।

पत्र में सचिव भगवान सिंह ने प्रमोद कुमार पुत्र तेजराम आराम सिंह पुत्र दौलत राम भोपाल पुत्र सालिक विजेंद्र पुत्र लीलाधर के अलावा बाद में पहुंचे मुडसान के ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह व उनके पिताजी हरिश्चंद्र भी गाली गलौज मारपीट एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हमलावर हो रहे थे।

भगवान सिंह ने थाना पुलिस से मामले की आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने तथा भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुर्नवृत्ति ना हो और किसानों को सम्मान पूर्वक उर्वरक खाद का वितरण किया जा सके।
प्रभावी निरीक्षक नरेश पाल सिंह से प्रार्थना पत्र के बाबत जब जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की सचिव भगवान सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया है।मामले की जांच अपर सहायक विकास अधिकारी कृषि कर रहे हैं जांच उपरांत मामला दर्ज कर लिया जाएगा फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम मुडसान निवासी हरिश्चंद्र पुत्र पोखी, आराम सिंह पुत्र दौलत राम बिजेंद्र पुत्र लीलाधर तथा भूपाल पुत्र सालिक को गिरफ्तार कर शांति भंग करने के आरोप में अपराध पंजीकृत कर एसडीएम सहसवान के न्यायालय में भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक ने मामला आपसी मारपीट का बताया है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply