Hasanpur new अमरोहा के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कड़वा में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने ढकिया खादर मार्ग पर सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया।
हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने ग्राम कड़वा में लेखराज की बैठक से ढकिया खादर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस निर्माण कार्य के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने विकास कार्यों को क्षेत्र की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। बेहतर सड़क व्यवस्था से ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।
भाजपा पदाधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद
सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक हेमराज सैनी, ऊझारी मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह सैनी, चीनी मिल डायरेक्टर देवकी नंदन पाल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष हसनपुर संजय शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र खड़गवंशी और युवा मोर्चा मंडल महामंत्री संजय राणा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा ग्राम प्रधान सौहत देशराज पाल, राजकुमार खड़गवंशी, भाजपा युवा नेता नंदन खड़गवंशी, पवन राज जाटव, पूरन सिंह खड़गवंशी, उमेश डीलर, पंजू सिंह, मंडल अध्यक्ष कलुआ सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी मीना देवी, आल्हा सिंह, नरेश सिंह, हरिश सिंह, शीशपाल, ग्राम प्रधान कृष्णा देवी, मास्टर मेहताबुद्दीन, गेंदा सिंह, राम फूल, संतराम पाल और आशा त्रिवेणी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने विकास कार्य शुरू होने पर जताई खुशी
ग्राम कड़वा से ढकिया खादर की ओर सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन सुगम होगा और नाली बनने से जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

