अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Tigri Ganga Mela 2026:तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश

On: October 31, 2026 7:55 PM
Follow Us:
Tigri Ganga Mela 2026
---Advertisement---

Tigri Ganga Mela 2026 तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने की समीक्षा बैठक, मेला स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश

अमरोहा, 31 अक्टूबर 2026

आज जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में आगामी तिगरी गंगा मेला की तैयारियों को लेकर ग्राम तिगरी स्थित अंगूरी देवी धर्मशाला में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मेले से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि तिगरी गंगा मेले को इस वर्ष भव्य, दिव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा सभी व्यवस्थाएं समय से और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि घाटों से मुख्य मार्गों तक पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जाए तथा शौचालय, चेंजिंग रूम और बैरिकेडिंग की व्यवस्था बेहतर ढंग से की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, प्रस्तावित कार्यों की निविदा प्रक्रिया की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिन विभागों में अभी निविदा प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, उन्हें शीघ्रता से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

Tigri Mela 2023 :गंगा धाम तिगरी मेला पिछले वर्ष से ज्यादा आकर्षक हो सुविधाओं से पूर्ण हो, मेला भव्य व दिव्य हो , मेले की पौराणिकता दिखनी चाहिए

उन्होंने मेला क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा हरित व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अग्निशमन विभाग को आवश्यक फायर स्टेशन एवं अग्निशमन संसाधनों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि मेला परिसर में पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस, चिकित्सक, आवश्यक दवाइयां एवं अन्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारियों की नियमित समीक्षा करें।

सुरक्षा, यातायात एवं सीसीटीवी निगरानी के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश भदौरिया ने अवगत कराया कि तिगरी गंगा मेले को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रमुख घाटों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा निगरानी को प्रभावी बनाया जाएगा तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। एएसपी ने अवगत कराते हुए कहा कि कल एक टीम पुलिस की मेले परिसर में आ जाएगी।

उन्होंने मेला क्षेत्र में स्वच्छता, मोबाइल नेटवर्क एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा की, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

जिलाधिकारी ने किया मेला स्थल का निरीक्षण

समीक्षा बैठक के उपरांत जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ तिगरी गंगा मेला स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं, ताकि मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि तिगरी गंगा मेले को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

बैठक एवं निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती गरिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी श्री शैलेश कुमार दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश भदौरिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीमती अंजलि कटारिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply