अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: दंगा नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास

On: October 31, 2026 5:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: दंगा नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास

बदायूं। त्योहारों और अन्य आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए कल शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया।इसमें महिला पुलिसकर्मियों ने भी हिस्सा लिया।अभ्यास के दौरान भीड़ नियंत्रण से लेकर उपद्रवी तत्वों से निपटने तक की विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया।

पुलिस स्मृति दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के तहत एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित अभ्यास का नेतृत्व एएसपी एवं सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने किया।ड्रिल में पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने,लाठीचार्ज करने,आंसू गैस का प्रयोग करने और सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल का अभ्यास किया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को विषम परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीके बताए गए।अभ्यास का उद्देश्य दंगा या उपद्रव जैसी स्थिति में पुलिस बल की तत्परता और कार्यक्षमता को बेहतर बनाना रहा।इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Tigri Ganga Mela 2026:तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें त्योहारों पर घर पहुंचना होगा आसान, दिल्ली से पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें

वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी ने किया उद्घाटन

IIT कानपुर चलाएगा UP का साइबर सिक्योरिटी सेंटर, ₹104 करोड़ की मंजूरी

योगी का दावा: UP में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब

यूपी को मिलेगा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3.5 घंटे में

Leave a Reply