अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun Crime: बिनावर थाना क्षेत्र में गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

On: October 24, 2026 12:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun Crime: बिनावर थाना क्षेत्र में गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र में आज शनिवार सुबह 38 वर्षीय युवक का शव गांव विजय नगला के बाहर नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला।खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो गांव में परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल पर जांच कराई।साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।गांव विजय नगला निवासी छत्रपाल शुक्रवार रात किसी समय घर से चले गए थे।आज शनिवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे तो नीम के पेड़ पर उनका शव लटका देखा।गांव के बाहर पेड़ से शव लटका मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।परिजनों के मुताबिक,छत्रपाल चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। वह नशे के आदी थे।सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची।साक्ष्य जुटाए गए हैं।शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।मृतक परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply