अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Buduan Crime:  बदायूं में वारदात, कुल्हाड़ी से गला काटकर युवक की हत्या, पिता पर आरोप

On: October 24, 2026 12:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Buduan Crime:  बदायूं में वारदात, कुल्हाड़ी से गला काटकर युवक की हत्या, पिता पर आरोप

रात के समय दोनों ने साथ बैठकर पी थी शराब, पुलिस जांच में जुटी 

बदायूं। थाना उसहैत क्षेत्र के गांव बच्ची में शुक्रवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई।हत्या का आरोप मृतका के पिता पर ही लगा है।पिता-पुत्र ने रात में साथ बैठकर शराब पी थी। वारदात के बाद से आरोपी पिता लापता है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, राम अवतार (35 वर्ष) पिछले करीब 15 वर्षों से बदायूं में रहकर सब्जी बेचने का कारोबार करते थे।पूछताछ में पता लगा है कि शुक्रवार को वह अपने पिता नरेश के साथ अपने पैतृक गांव बच्ची आए थे।इसके बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब पी।इसी बीच किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया।

चादर से ढका मिला शव:-आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नरेश ने कुल्हाड़ी से राम अवतार का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के पहुंचने पर राम अवतार का शव घर पर चारपाई पर चादर से ढका हुआ मिला।आरोपी पिता मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार, पिता-पुत्र का घर काफी समय से बंद रहता था।दोनों कभी-कभार ही गांव आते थे।शुक्रवार को काफी समय बाद दोनों गांव पहुंचे थे।रात में विवाद के बाद नरेश ने अपने बेटे की हत्या कर दी।सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply