अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: बदायूं में हादसा, पत्नी का उपचार कराने आए युवक की मौत, जिला अस्पताल के बाहर रोडवेज बस ने कुचला

On: October 22, 2026 1:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: बदायूं में हादसा, पत्नी का उपचार कराने आए युवक की मौत, जिला अस्पताल के बाहर रोडवेज बस ने कुचला

बदायूं। जिला अस्पताल के बाहर कचहरी मार्ग पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।वह अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने अस्पताल आए हुए थे।वह दुकान से कोई सामान लेने जा रहे थे।इसी दौरान रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।कोतवाली पुलिस के अनुसार,शेखूपुर निवासी मूलचंद्र (उम्र 40 वर्ष) अपनी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उनकी देखभाल कर रहे थे।आज बृहस्पतिवार सुबह वह अस्पताल परिसर से बाहर सड़क पार कर दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहे थे,तभी रोडवेज बस की चपेट में आ गए।

पुलिस ने बस को कब्जे में लिया:-टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर चोटें आने के कारण मूलचंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया।पति की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में भर्ती पत्नी बदहवास हो गई।सूचना मिलते ही मृतक के रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए।सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment