अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: विजयदशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन

On: October 20, 2026 5:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: विजयदशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन

बदायूं।विजयदशमी के पर्व पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया।एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने क्वार्टर गार्द पर विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की। दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा के जरिए धर्म, न्याय और सुरक्षा के महत्व को याद किया गया।इस दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।पुलिस लाइन की क्वार्टर गार्द में आज मंगलवार को विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने शस्त्रों की पूजा की।दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शस्त्र पूजन की परंपरा भी निभाई जाती है।

शस्त्रों को वीरता और सुरक्षा का प्रतीक माना गया है।इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक एवं नगर क्षेत्राधिकारी सुमेध मिलिंद जाधव,प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन इंद्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। शस्त्र पूजन के जरिए सुरक्षा और आत्मरक्षा के महत्व को भी याद किया गया।दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा धर्म और न्याय की रक्षा के संकल्प से जुड़ी है। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने परंपरा का निर्वहन किया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply