अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

 Sahaswan News: चार माह का एरियर न मिलने पर आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का हंगामा, नगरपालिका में महिलाओं ने दिया धरना

On: October 16, 2026 6:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 Sahaswan News: चार माह का एरियर न मिलने पर आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का हंगामा, नगरपालिका में महिलाओं ने दिया धरना

अधिशासी अधिकारी ने एरियर का भुगतान (आज) शुक्रवार को खातों में दिए जाने के आश्वासन पर शांत हुए कर्मचारी

सहसवान (बदायूं)। उत्तर प्रदेश स्वायत्त कर्मचारी महासंघ शाखा सहसवान के बैनर तले आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का चार माह का एरियर भुगतान न होने से कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया।नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद परिसर में 2:00 बजे के लगभग जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। वहीं,महिला कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी के कक्ष के सामने धरना देकर बकाया भुगतान की मांग उठाई।कर्मचारियों का कहना था की अधिशासी अधिकारी कई बार बकाया एरियर भुगतान दिए जाने का लिखित एवं मौखिक आश्वासन देने के बावजूद भी आज तक कर्मचारियों को भुगतान नहीं मिला।

करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान नगर पालिका परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।कर्मचारियों का आरोप था की अधिशासी अधिकारी द्वारा कई बार कर्मचारियों को एरिया भुगतान किए जाने का लिखित एवं मौखिक आश्वासन दिया गया परंतु आज तक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भुगतान नहीं हो सका जिससे नाराज दिखे कर्मचारियों के नेता सुभाष मुखर्जी एव अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद तथा वरिष्ठ लिपिक अंसार हुसैन के बीच काफी देर तक वार्ता हुई। वार्ता के बाद अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर आश्वासन दिया कि उनके बकाया एरियर का भुगतान शुक्रवार को ही उनके बैंक खातों में जमा करा दिया जाएगा।अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार से भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया और परिसर से बाहर निकल आए।श्रीराम बरात नगर में निकलने से पहले सफाई व्यवस्था को लेकर बढ़ी चिंता:-गौरतलब है कि नगर में भगवान श्रीराम बरात एवं शोभायात्रा निकाले जाने की तैयारी चल रही थी। ऐसे में सफाई कर्मचारियों के हंगामे से नगर पालिका प्रशासन की चिंता बढ़ गई और पालिका प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।कर्मचारियों के विरोध के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई थी।
हालांकि,अधिशासी अधिकारी के आश्वासन के बाद कर्मचारी दोबारा अपने काम पर लौट आए।इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीराम की बरात एवं शोभायात्रा के मार्ग पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और चूना डालने का अभियान शुरू कर दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में आउटसोर्स सफाई कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अब कर्मचारियों को अपने चार माह के बकाया एरियर के भुगतान का इंतजार है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment