Sahaswan News: विधवा की नाबालिक 14 वर्षीय पुत्री को एक युवक लेकर हुआ रफू-चक्कर
पुत्री के अपने साथ व्हाट्सएप पर भेज रहा है फोटो
सहसवान।नगर के एक मोहल्ला निवासिनी विधवा ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को जो नाबालिग है डाक बंगला कॉलोनी निवासी राजा पुत्र गुड्डू घर से बहला फुसलाकर ले गया साथ ही उसकी पुत्री घर में रखे ₹50000 की नगदी सोने की कुंडल सोने की अंगूठी भी साथ ले गई।आरोपी राजा उसे मेरे व्हाट्सएप पर मेरी पुत्री के साथ अपने फोटो खींचकर डाल रहा है।मुझे आशंका है कि आरोपी कही उसकी हत्या न कर दे।
पीड़ित विधवा के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध संख्या 536 धारा 87 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

