Sahaswan News: नगर में चल रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले में उधार न देने पर हुड़दंगी ने एक व्यापारी को जमकर पीटा
गाली-गलौज की जान से मार देने की धमकी देकर आरोपी भाग गया
व्यापारी ने आरोपी के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान।नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी हिमांशु पुत्र रामबाबू ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने नगर के मोहल्ला नयागंज में चल रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले में पान की दुकान लगाई थी रात 10:30 बजे की लगभग नगर के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी जफर पुत्र शराफत हुसैन दुकान पर पहुंचा तथा उसने लगभग ₹180 का सामान ले लिया सामान लेकर बिना पैसे दिए हुए उपरोक्त जफर जब चलने लगा तो मैंने उससे पैसे मांगे तो उसने मुझे पकड़कर मारपीट गाली-गलौच करना प्रारंभ कर दिया।जब मैंने शोर मचाया तो बहुत से दुकानदार मौके पर पहुंच गए जिन्हें देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।
पीड़ित हिमांशु के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने जफर पुत्र शराफत हुसैन के विरुद्ध मामला दर्ज कर हिमांशु का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

