Sahaswan News: सहसवान सहायक विकास अधिकारी पंचायत खालिद बने, भगवान किशोर शाक्य जिला पंचायत राज कार्यालय संबद्ध
सहसवान।नवागत सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) खालिद अली ने आज (बुधवार) को विकास खंड कार्यालय सहसवान के खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार के समक्ष अपना कार्यभार संभाल लिया है।सहसवान सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद पर तैनात भगवान किशोर शाक्य को जिला मुख्यालय कार्यालय से संबद्ध किया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने जिला पंचायत राज कार्यालय में संबद्ध एडीओ पंचायत खालिद अली को विकास खंड कार्यालय सहसवान एडीओ पंचायत पद पर स्थानांतरित करते हुए भगवान किशोर शाक्य को जिला कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
नवागत एडीओ पंचायत खालिद अली ने बताया कि शासन के प्राथमिकता वाले विकास कार्य सबसे पहले कराए जाएंगे।वह जल्द ही ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक बुलाकर जरूरी निर्देश देंगे।इस मौके पर कार्यालय स्टाफ एवं सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

