अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: मिशन शक्ति की ब्रांड एंबेसडर बनीं सहसवान की उपनिरीक्षक शिवानी

On: October 14, 2026 7:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: मिशन शक्ति की ब्रांड एंबेसडर बनीं सहसवान की उपनिरीक्षक शिवानी

महमूदपुर में बालिकाओं को दिया सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का मंत्र

सहसवान (बदायूं)। कहावत हैं वर्दी में जब संवेदना होती है तो पुलिस भी परिवार लगती है।ऐसा ही नजारा आज बुधवार को सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में देखने को मिला,जहां थाना सहसवान की महिला उप निरीक्षक शिवानी तथा उनकी मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और स्कूली बालिकाओं के दिलों में जगह बना ली।
मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला उप निरीक्षक शिवानी ने आज दो जगह सघन जागरूकता अभियान चलाया।
पहला पड़ाव: ग्राम महमूदपुर – जहां खुले सरकारी योजनाओं के द्वार
महमूदपुर में बालिकाओं को एकत्र कर मैडम ने पुलिस के 9 बड़े ऑपरेशन के बारे में बताया –ऑपरेशन गरुड़, शील्ड, डेस्ट्राय, खोज,बचपन,मजनू, नशामुक्ति,रक्षा और ईगल प्रमुख ऑपरेशन है।

उन्होंने कहा यह सभी ऑपरेशन सिर्फ और सिर्फ आप बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे हैं।
साथ ही उन्होंने सुरक्षा के 6 सुरक्षा कवच बताए – शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, महिला बीट अधिकारी, महिला साइबर सेल, रिपोर्टिंग चौकी और पिंक बूथ।
इसके बाद उपनिरीक्षक ने सरकार की 19 कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह, निराश्रित पेंशन, सुकन्या समृद्धि, फ्री बालिका शिक्षा, उज्ज्वला, आयुष्मान कार्ड, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कौशल विकास योजना समेत सभी योजनाओं को बड़ी ही सरल भाषा में समझाया।
दूसरा पड़ाव: सहसवान क्षेत्र – जहां सिखाया साइबर से बचने का मंत्र
सहसवान में मैडम ने टोल फ्री नंबर 1090,112,1098,1076,108,102 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया और सबसे जरूरी बात सिखाई –
किसी भी अनजान कॉल पर OTP शेयर मत करना, कोई आपका डाटा मांगे तो मत देना,अनजान लिंक को कभी मत खोलना। अपने छोटे बच्चों को अपना नाम-पता जरूर सिखा दो ताकि वो गुम हो जाएं तो घर पहुंच सकें।
साथ ही बच्चों को गुड टच और बैड टच की बेहद महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
क्यों खुश हैं महिलाएं?
अभियान के अंत में उप निरीक्षक शिवानी ने वहां मौजूद महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ग्रामीण महिलाओं ने कहा–“मैडम ने अफसर की तरह नहीं,बड़ी बहन की तरह समझाया है।अब हमारी बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply