बदायूं में एनएचएम के कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर
बदायूं में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी आज बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। एनएचएम के डॉक्टर और कर्मचारी जिला अस्पताल में भी तैनात हैं। इनके हड़ताल पर जाने से अस्पताल में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।हालांकि,कर्मचारियों ने आकस्मिक सेवाएं बहाल रखने की बात कही है।
एनएचएम के जिला अध्यक्ष केवी चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में विभिन्न इकाइयों और कार्यक्रमों में तैनात कार्मिक हड़ताल में शामिल हैं।इनमें जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों के कर्मचारी भी शामिल हैं। एनयूएचएम के जिला अध्यक्ष नीरज यादव ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना देकर विरोध जताया।
जिला अस्पताल में मरीजों को हुई परेशानी:-एनएचएम के डॉक्टर और कर्मचारी जिला अस्पताल में भी तैनात हैं।बृहस्पतिवार को इनके हड़ताल पर जाने के कारण ओपीडी समेत अस्पताल की नियमित सेवाओं में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को इलाज और संबंधित सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ा।हालांकि,कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान आकस्मिक सेवाएं जारी रहेंगी,ताकि गंभीर मरीजों को उपचार मिल सके।एनएचएम कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित गतिविधियों,फील्ड सर्वे,जांच,रिपोर्टिंग और अन्य विभागीय कार्यों पर असर पड़ने की आशंका है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

