अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा सहसवान ने प्रांतीय आवाहन पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में दिया धरना, 

On: October 3, 2026 7:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा सहसवान ने प्रांतीय आवाहन पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में दिया धरना, 

जॉइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, धरने पर बैठे लेखपालों ने जमकर किया हंगामा एवं नारेबाजी

सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा सहसवान के सदस्यों ने प्रांतीय आवाहन पर प्रस्तावित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील कार्यालय परिसर में दिया धरना तथा नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा कांटा इस दौरान प्रांतीय आवाहन पर जारी आंदोलन का रोस्टर कार्यक्रम भी जारी किया गया।संघ शाखा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार यादव मंत्री सतपाल सिंह यादव ने साथियों के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा को प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्रीय ज्ञापन माँग पत्र सौंपा।
लेखपाल संघ शाखा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार यादव मंत्री सत्यपाल सिंह यादव एक सुर में कहा की प्रदेश सरकार लेखपालों का इम्तिहान लेना बंद कर दे अब बहुत हद हो चुकी इस बार संघ शाखा की प्रस्तावित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लड़ाई आरपार की होनी है उन्होंने कहा कि संगठन आंदोलन के माध्यम से सरकार से अपनी मांगे पूर्ण करा कर रहेगा इसलिए प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा आंदोलन का रोस्टर कार्यक्रम इसलिए जारी किया गया है की सरकार अपनी आंखें खोल ले।

8 सूत्रीय ज्ञापन में विगत 10 वर्षों से प्रारंभिक वेतन मान 2800 ग्रेड-पे की मांग व वेतन विसंगति दूर किए जाने के संबंध में, विगत 8 वर्षों से अंतर मंडलीय स्थानांतरण न किए जाने,विगत दो वर्षों से चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी व समय से डीपीसी न किए जाने,विगत 1 वर्ष से चयन वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा के परिणाम घोषित न करना व स्थाईकरण में विलंब करना,विगत 16 वर्षों से भत्तों में वृद्धि न किए जाने सहित आठ सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।
धरना स्थल पर लेखपालों ने राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की एवं हंगामा कांटा।धरना स्थल पर अंकित सक्सेना, राकेश यादव,पुष्पेंद्र यादव,पुष्पेंद्र कुमार,प्रेम सिंह,मनोहर सिंह यादव,रामपाल,कौशल यादव,कामेश सक्सेना,मंगलेश,हरवीर सिंह यादव अच्छे लाल यादव,सुशील शर्मा सहित भारी तादाद में लेखपाल उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply