अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

विकास खंड कार्यालय पर सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर तीसरे दिन फ्लॉप

On: September 30, 2026 8:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

विकास खंड कार्यालय पर सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर तीसरे दिन फ्लॉप

शिविर स्थल पर स्वास्थ्य विभाग को छोड़कर सभी विभागों के कर्मचारी नदारद

शिविर फ्लॉप होना क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

सहसवान (बदायूं) विकासखंड कार्यालय की सभागार में विकास खंड स्तर पर दीक्षित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर तीसरे दिन ही फ्लॉप हो गया।जिसकी विकास खंड कार्यालय एवं नगर में चर्चा हो रही है।
ज्ञात रहे विकास खंड कार्यालय के सभागार में विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होना है जिसमें विभागों द्वारा केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनहित में लागू योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक करना है एक दर्जन से ज्यादा विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

शिविर प्रारंभ होने से पूर्व व्यवस्थाएं सभी चाक चौबंद की गई शिविर 11:00 के लगभग प्रारंभ होना था जिसका निर्धारित समय 2:00 बजे समापन होना है शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने दलबल के साथ शिविर में पहुंच गई परंतु शिविर में राजस्व विभाग शिक्षा विभाग पशुपालन विभाग पशुपालन विभाग बाल विकास परियोजना विकासखंड कार्यालय सहसवान के अलावा कृषि विभाग के स्थानीय अधिकारियों को शिविर में पहुंचना था तथा शिविर में पहुंचे लोगों को केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार करते हुए उन्हें लाभान्वित करने के प्रति जागरूक करना था।शिविर में शामिल होने के लिए काफी तादाद में लोग पहुंचे थे परंतु सहभागिता वाले अधिकारियों के शिविर में न पहुंचने के कारण थे निराशा मन से घरों को लौट गए।
इस बाबत खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया की कार्यक्रम मुजरिया में रखा गया था जिसके कारण शिविर मे सहभागिता वाले विभाग के अधिकारी नहीं पहुंच सके।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply