अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को मारी टक्कर, सात बच्चे गंभीर रूप से घायल

On: September 30, 2026 7:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को मारी टक्कर, सात बच्चे गंभीर रूप से घायल

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी बच्चों को जिला चिकित्सालय किया रेफर

डीएम,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायल बच्चों का हाल-चाल जाना

सहसवान(बदायूं) दिन-दहाड़े बेखौफ होकर ट्रैक्टर ट्राली में रेता भरकर तेज गति से भाग रहे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने स्कूली बच्चों से भरे टेंपो में मारी जबरदस्त टक्कर 7 बच्चे गंभीर रूप से घायल परिजनों में मचा हड़कंप आनन फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र में खनन सामग्री ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने स्कूली बच्चों से भरे टेंपो मैं ग्राम मानकपुर के पास जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे टेंपो क्षतिग्रस्त होकर पलट गया टेंपो में सवार ग्राम इब्राहिमपुर गढ़ी निवासी भाग्यवती पुत्री सरनाम सिंह, रजनी पुत्री हरविलास,प्रीति पुत्री बदन सिंह,रामगोपाल पुत्र श्यामलाल, नंदकिशोर पुत्र सरनाम किशन पुत्र हरविलास रंजन पुत्री प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां उनका उपचार चल रहा है।घटना से हादसे में घायल स्कूली बच्चों के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना की जानकारी पर डीएम अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा घायल बच्चों का हालचाल जाना। हादसे के बाद अवैध खनन और खनन वाहनों के संचालन को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि मामले में पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply