सपा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सहसवान(बदायूं) सपा विधायक ब्रजेश यादव के निर्देश पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, समाजवादी पार्टी बदायूं ने जिला महासचिव सोनू यादव के नेतृत्व में बुधवार को न्यायिक उपजिलाधिकारी
सोन पाल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बरसात से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को नियमानुसार मुआवजा एवं राहत दिलाने, सरसों की बुवाई के दृष्टिगत साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध कराने तथा लेखपालों द्वारा अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्यभार लौटाए जाने से सहसवान तहसील क्षेत्र के करीब 70 से 80 गांवों में प्रभावित राजस्व कार्य को तत्काल सुचारु कराने की मांग की गई।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव सोनू यादव ने कहा कि बरसात से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराकर पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाना चाहिए।सरसों की बुवाई के समय किसानों को DAP के लिए परेशानी न हो, इसके लिए साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए।

इस मौके पर प्रमोद गुप्ता,सोमवीर यादव, अजयवीर सिंह, मनोज कुमार,सौरभ,आमिर अली, उमेश वाल्मीकि,दानिश राइन,सूर्य प्रकाश, वीरेश,विवेक कुमार,देव आकाश,दुर्वेश प्रधान,सुखबीर सिंह,छोटू सैनी,विचित्र कुमार,सौराज जाटव,प्रेम सिंह,सोरन सिंह, एसपी सिंह आदि सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

