संकल्प यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संकल्प यात्रा के स्वागत के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी
सहसवान (बदायूं) भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर,गुजरात से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक निकाली जा रही ऐतिहासिक सेवा_संकल्प_यात्रा का विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में कोल्हाई एवं उझानी में ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा के बिल्सी विधानसभा में प्रवेश करते ही ग्राम कोल्हाई एवं उझानी में भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।

विधायक ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान प्रधानमंत्री का आह्वान है,जिसे हमें सार्थक करना है।मुजरिया चौराहे पर उमड़ा यह विशाल जनसैलाब प्रधानमंत्री के प्रति जनता के अटूट विश्वास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर है।इस अवसर पर मोहित तोमर,उपदेश चौहान,आदित्य माहेश्वरी,राहुल देव शाक्य,सत्यवीर सिंह,ओमप्रकाश सागर जगदीश लोनिया, अर्जुन सिंह,सुनील शाक्य,नवनीत शाक्य,चरन सिंह शाक्य,शिव कुमार दीक्षित,सत्यपाल सोलंकी,आनंद मिश्रा,डालचंद मिश्रा सहित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

