खेत में शौच का विरोध करने पर की मारपीट गाली गलौज कपड़े फाड़े तथा जान से मार देने की दी धमकी
आरोपी अनुसूचित जाति उत्पीड़न में मुकदमा लिखने की दे रहे हैं धमकी
सहसवान (बदायूं) सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र की सीमा बदायूं-मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित एक ग्राम निवासी विधवा महिला ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया वह अपने छोटे बच्चों के साथ रहती हैं तथा कृषि भूमि के सहारे अपनी गुजर बसर कर रही है उसके खेत में खड़े पुलो में ग्राम की ही अनुसूचित जाति की महिला प्रत्येक दिन सुबह-शाम शौच करती है उससे कई बार मना किया गया परंतु है मानने को तैयार नहीं है।प्रार्थिनी खेत पर पशुओं को चारा काटने गई थी जहां उपरोक्त महिला शौच कर रही थी मैंने जब इनकार किया ऐसा क्यों कर रही हो तो वह अपने पति सतीश पुत्र रोशन लड़का नेनुआ तथा पुत्री नन्ही को घर से बुला लाइ उपरोक्त लोगों ने एकराय होकर उसके साथ खेत पर ही मारपीट की तथा उसके शरीर के कपड़े फाड़ दिए शोर मचाए जाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए तथा जाते समय कह गए।हम तेरे विरुद्ध अनुसूचित जाति-उत्पीड़न की धाराओं में अपराध पंजीकृत करायेगे।जिससे प्राथमिक को डर है कि कहीं उपरोक्त लोग उसके विरुद्ध साजिश रचके कहीं मुकदमा दर्ज न कर दे।
प्रार्थनी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 507 धारा 115/2, 352,351/3,3/5 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

