अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Daily-rashifal : आज चमकेगी मेष-वृषभ समेत 5 राशियों की किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग, पढ़ें राशिफल

On: September 29, 2026 8:13 AM
Follow Us:
Shani Nakshatra Gochar
---Advertisement---

Daily-rashifal : आज आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आज तृतीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। वहीं आज देर रात 3 बजकर 20 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद भरणी नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा इस दिन संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। चलिए अब जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या संकेत दे रहा है, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

मेष राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जाएगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाएंगे।

वृष राशि
आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, जल्द ही सफलता मिलने के योग हैं। आज आप नया बिजनेस शुरू करने का मन बनाएंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करेंगे। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरी बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

कर्क राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। पहले किए हुए निवेश का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाए रखें और समय के साथ चलें। अपने जज्बात काबू में रखें, ज्यादा भावुक होने से बचें। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी, जिससे काम आसानी से पूरा हो जाएगा। घर की साफ-सफाई में समय व्यतीत होगा।

सिंह राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। फालतू की शॉपिंग से बचें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताएंगे, जिससे दिन भर की उलझनें समाप्त हो जाएंगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे।

कन्या राशि
आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा उपहार देंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के नए स्रोत मिलेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है। स्टेशनरी का काम कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

तुला राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएंगे, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आज खर्च में इजाफा बचत को थोड़ा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं, इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगे तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आप आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए नया प्लान बनाएंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आएगी। आज किसी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। आज तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं, तो फायदा होने वाला है। भाग-दौड़ के कारण आज आपको आलस्य महसूस होगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में खुशी का माहौल बनेगा।

मकर राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें, कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि
आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आपमें प्रेरणा अधिक रहेगी, नौकरीपेशा वालों का आज प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जाएंगे, जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। किसी नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। दाम्पत्य जीवन आज खुशहाल रहने वाला है। लवमेट आज डिनर पर जाने का प्लान बनाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ आज आप पार्टी करने का मन बनाएंगे। आज आपको दूसरों से बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जीवनसाथी आज प्रसन्न होने की वजह देंगे। ग्राफिक डिजाइनर के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कोई डिजाइन क्लाइंट को पहली बार में ही पसंद आ जाएगी। अचानक धनलाभ होने के योग बने हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply