अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News:नोएडा में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ढवारसी निवासी अमित कुमार शर्मा की इलाज के दौरान मौत

On: September 25, 2026 8:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हादसे ने छीना परिवार का इकलौता सहारा, युवक की मौत

Amroha News नोएडा में एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज, दो बेटियों और चार साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

 

Amroha News   ढवारसी। नोएडा में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ढवारसी निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमित की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

Amroha News:पंचायत भवन बना शोपीस, ताले में कैद सरकारी सुविधाएं

ग्राम पंचायत ढवारसी निवासी अमित कुमार शर्मा (40) पुत्र संजीव शर्मा नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। करीब दो दिन पहले नोएडा में वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

अमित अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए नोएडा में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्रियां और करीब चार वर्ष का एक पुत्र है। उनकी अचानक मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं परिवार की आय का मुख्य जरिया भी खत्म हो गया। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बेसुध हो गईं। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

 

अमित की मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि अमित मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहे थे। उनकी असमय मौत ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply