25 लाख रुपये निकाह में किए खर्च, अब ससुराल वाले मांग रहे हैं स्कॉर्पियो कार
इंकार करने पर मारपीट कर घर से धक्के देकर बाहर निकाला
सहसवान (बदायूं) नगर के मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर निवासी सना पत्नी फ़करे आलम ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता ने निकाह में लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए इसके बावजूद भी ससुराल वालों का दिल नहीं भरा तो उन्होंने एक स्कॉर्पियो कार लाने के लिए दवाब बनाने लगे।जब उसने इंकार किया तो पति फ़करेआलम,ससुर शौकत अली सास अनीसा, नंद नुसरत गौसिया तथा देवर आजम उसको मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ित करने लगे।उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की जिससे वह बेहोश हो गई वह बेहोशी की हालत में उसे किसी कार में डालकर सहसवान छोड़कर भाग गए तथा का गई जब तक हमारी मांग पूर्ण नहीं होती तब तक इस घर में तुम नहीं रहोगी।पीड़ित सना के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली सहसवान पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 497 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल सना का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

