अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पति से कहासुनी के बाद महिला ने फंदे से लटककर दी जान

On: September 24, 2026 8:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पति से कहासुनी के बाद महिला ने फंदे से लटककर दी जान

बदायूं।जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दुर्गपुर में पति के दिल्ली जाकर मजदूरी करने को लेकर मामूली कहासुनी के बाद सावित्री (24) ने कमरे के पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर मंगलवार रात करीब तीन बजे अपनी जान दे दी।विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।गांव दुर्गपुर निवासी तोताराम उर्फ राकेश शादी के बाद से ही दिल्ली में जाकर मजदूरी करते आ रहे हैं।कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से अपने गांव लौटे थे। उनके दोबारा दिल्ली जाकर मजदूरी करने की बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी।सावित्री उनसे गांव में ही रहकर मजदूरी करने की बात कहती रही। मंगलवार रात करीब तीन बजे जब घर में सब लोग सो रहे थे तब सावित्री ने कमरे के पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।

परिजन सुबह जब उठे तो कमरे में सावित्री का फंदे से लटका शव देखकर चीख-पुकार मच गई। सावित्री का मायका संभल जिले के नारंगपुर गांव में है। मां की मौत के बाद इकलौते बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।अभी किसी की ओर से कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। थाने पर तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply