समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
Amroha News-अमरोहा- सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक आरक्षण सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर आज भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट अमरोहा पर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने 24 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सामाजिक न्याय, आरक्षण, राजनीतिक प्रतिनिधित्व तथा आर्थिक अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी प्रशांत अम्बेडकर, भीम आर्मी जिला संयोजक विकेश कुमार, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष भीम आर्मी प्रशांत फौंदापुरिया, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य देवेंद्र बैसला, जिला महासचिव अथर अहसान, हसनपुर विधानसभा प्रभारी शाहनवाज चौधरी, वरिष्ठ नेता सरताज मलिक, दीदी निर्देश सिंह, विधानसभा अध्यक्ष फरूक मंसूरी, मोनू सागर, राजू खेवान, विपिन आजाद, विकास राज, अजब सिंह, सुनील कुमार, अक्षय अंबेडकर, मनवीर सिंह, अरविंद कुमार, सतेन्द्र प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सामाजिक न्याय, समानता, प्रतिनिधित्व और संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

