अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अमेरिकी टैरिफ के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच ने डोनाल्ड ट्रंप का फुका पुतला

On: September 24, 2026 7:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

गजरौला, अमरोहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ लगाए जाने के विरोध में आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को स्वदेशी जागरण मंच, गजरौला इकाई द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

कार्यकर्ताओं ने चोपला चौराहा, पुलिस चौकी के सामने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह-संयोजक सुधांशु बिश्नोई जी एवं स्वावलंबी भारत अभियान के जिला संयोजक डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति जी ने किया।

इस अवसर पर प्रांत सह-संयोजक सुधांशु बिश्नोई ने कहा कि ष्अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ लगाना दुर्भाग्यपूर्ण और दबाव की राजनीति है। भारत के समाज को अमेरिकी उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार करके अमेरिका को सबक सिखाना होगा। यही समय है जब हम सभी को स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

जिला संयोजक डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति जी ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच शुरू से ही स्वावलंबी और आत्मनिर्भर भारत की बात करता रहा है। विदेशी दबाव का जवाब स्वदेशी की ताकत से ही दिया जा सकता है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ष्स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओष्, ष्अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार करोष् जैसे नारे लगाए तथा देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. खजान सिंह, किरण पाल कश्यप, रवि सैनी, जोगेन्द्र सिंह जाटव, अंकुर नागर, राजीव मित्तल, डॉ. राजीव शुक्ला सहित गजरौला इकाई के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply