हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की सिर कुचलने से मौत
बदायूं। बदायूं-दिल्ली हाईवे के मेरठ मार्ग पर मरम्मत कार्य के दौरान मंगलवार की शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।हादसे में उसकी पत्नी और एक साल की बेटी घायल हो गईं।दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बैरपुर मानपुर गांव निवासी नरवीर यादव (22) मंगलवार शाम अपनी पत्नी सुरधि और एक वर्षीय बेटी प्राची के साथ बाइक से मुजरिया क्षेत्र से होकर मुसाझाग स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे।बताया गया कि मुजरिया गांव के पास हाईवे पर पीडब्ल्यूडी की ओर से मरम्मत कार्य चल रहा था।इसी के चलते दोनों दिशाओं के वाहनों को एक ही लेन से निकाला जा रहा था।इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।


