गोकशी के केस में वांछित आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली
बदायूं।अलापुर के गौरामई गांव में सात सितंबर को हुई गोकशी की घटना में वांछित 25 हजार के इनामी को मंगलवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।ककराला में पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने बच निकलने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की। गोली लगने से दरोगा कमर अहमद घायल हो गए।जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।गौरामई गांव में सात सितंबर को गोकुशी की घटना सामने आने के बाद मुशीर, उसके भाई तनहीर,चाचा नईम और कादरचौक क्षेत्र के रमजानपुर निवासी जुम्मन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।पुलिस के अनुसार,जुम्मन ने गांव से एक बछड़ा चोरी कर मुशीर के घर पहुंचाया था,जिसके बाद गोकशी की घटना हुई थी।पुलिस ने मुशीर और नईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


