प्रसव के बाद नवजात की मौत, प्रभारी को दिया शिकायती पत्र
बिल्सी। प्रसव पीड़ा होने पर महिला को सीएचसी ले जाने के बाद स्टाफ नर्स के घर ले जाकर प्रसव कराने और नवजात पुत्री की मौत का मामला सामने आया है।पीड़ित पति ने सीएचसी प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।ग्राम खैरी निवासी निहालउद्दीन ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 10 सितंबर को पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे सीएचसी बिल्सी लेकर पहुंचे। आरोप है कि मौजूद आशा कार्यकर्ता आमना उर्फ भूरी ने पत्नी को सीएचसी की एक स्टाफ नर्स के घर ले जाने की सलाह दी।इसके बाद पत्नी को मोहल्ला नंबर दो में सिटी हार्टमन स्कूल की गली के सामने स्थित स्टाफ नर्स के घर ले जाया गया।
आरोप है कि रात में वहीं प्रसव कराया गया।पुत्री के जन्म के करीब एक घंटे बाद तबीयत बिगड़ने से पत्नी की मौत हो गई।पत्र में स्टाफ नर्स पर आठ हजार रुपये लेने और प्रसूता की तबीयत खराब होने पर बाहर के अस्पताल में दिखाने की बात कहने का आरोप लगाया गया है।इधर, सीएचसी प्रभारी डॉ.अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है।मामले की जांच कराई जाएगी।तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

