अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं: रामगंगा की बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, उड़द-तिल-धान और बाजरा की फसलें बर्बाद

On: September 15, 2026 6:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं: रामगंगा की बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, उड़द-तिल-धान और बाजरा की फसलें बर्बाद

बदायूंजिले के दातागंज तहसील क्षेत्र में रामगंगा ने इस बार किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। उड़द, तिल, धान और बाजरा की बेहतर पैदावार मिलने की उम्मीद लगाए किसानों को ऐसा झटका लगा है कि अब लागत मिलना मुश्किल है। रामगंगा नदी में आई बाढ़ ने किसानों को बर्बाद कर दिया।पिछले 15 दिनों से पांच हजार बीघा में फसलें जलमग्न हैं। अब तेज धूप निकलने से फसलें सड़ने लगी हैं। एक हजार बीघा से अधिक फसलों में 3 से 4 फीट तक पानी भरा हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार इन फसलों के बचने के आसार नहीं हैं। बाढ़ प्रभावित कटरी क्षेत्र में धान और बाजरा ही मुख्य फसल है। उड़द और तिल की फसल भी बहुतायत में होती है।गांव कुंडर मजरा के ग्राम पंचायत के प्रशासक (पूर्व प्रधान) तपन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में लगभग 500 बीघा धान और बाजरा की फसल में 4 से 5 फिट पानी भर गया था।अभी तीन से चार फीट तक भरा है। तीन दिनों से धूप में भी काफी तेजी है। जलभराव में पूरी तरह से डूबी फसल सड़कर नष्ट हो रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply