Amroha News- आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश के अनुपालन में मैसर्स उमंग डेयरी, 3 किलोमीटर स्टोन, हसनपुर रोड, तहसील हसनपुर, जनपद अमरोहा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खुले वाहनों से दूध की आपूर्ति तथा वाहनों के खाद्य पंजीकरण में अनियमितताएँ पाई गईं। प्रोसेसिंग यूनिट में Mother Dairy ब्रांड की 108 बोरी Skimmed Milk Powder तथा 104 पैकेट बिना आवश्यक पहचान विवरण के पाए गए। इसके अतिरिक्त भारी मात्रा में Pasteurised Cooking Butter एवं Warehouse में 447 बोरी Skimmed Milk Powder तथा 113 पैकेट Refined Palmolein Oil (20 किग्रा प्रत्येक) पाए गए।
कई खाद्य पदार्थों का भंडारण pallet के स्थान पर सीधे फर्श पर एवं नमी/अस्वच्छ परिस्थितियों में पाया गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मानक अनुरूपता के परीक्षण हेतु नियमानुसार Skimmed Milk Powder, Pasteurised Cooking Butter, Refined Palmolein Oil एवं दूध के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। संबंधित खाद्य पदार्थों को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज कर उनके उपयोग पर रोक लगाई गई है।
प्रतिष्ठान से संबंधित तीन Central Food Licences के संबंध में भी आवश्यक अभिलेख एवं स्पष्टीकरण मांगा गया है। Pasteurised Cooking Butter के स्रोत, खरीद एवं उपयोग से संबंधित दस्तावेज हेतु पृथक नोटिस जारी किया जा रहा है।
सीज किए गए खाद्य पदार्थों का कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹56 लाख है। प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत Food Safety and Standards Act, 2006 एवं लागू नियमों/विनियमों के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

