ननिहाल जाने के लिए घर से कहकर निकली 10 वर्षीय बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता
माता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान (बदायूं) थाना मुजरिया क्षेत्र के एक ग्राम निवासनी पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री सहसवान नगर के एक मोहल्ले में ननिहाल जाने के लिए कह कर घर से निकली थी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो ननिहाल में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वह तो ननिहाल में आई नहीं।
पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपराध संख्या 407 धारा 137/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

