अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

moradabad news-वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, सैंजनी गांव से एक और तेंदुआ रेस्क्यू

On: September 10, 2026 11:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---

moradabad news-मुरादाबाद: जनपद के ग्रामीण और आबादी वाले क्षेत्रों में सक्रिय तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में गुरुवार को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी। ठाकुरद्वारा रेंज के ग्राम सैंजनी क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने सतर्कता बरतते हुए एक तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। तेंदुए के पकड़े जाने से खौफ के साये में जी रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

अब तक 13 तेंदुओं का सफल रेस्क्यू जानकारी के अनुसार, सैंजनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने अपनी निगरानी बढ़ा दी थी और एक निर्धारित रणनीति के तहत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस तेंदुए के पकड़े जाने के साथ ही मुरादाबाद जनपद में अब तक कुल 13 तेंदुओं को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया जा चुका है।

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना मुख्य लक्ष्य लगातार तेंदुओं की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग संवेदनशील इलाकों में गश्त और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रखे हुए है। विभाग का मुख्य फोकस मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकना और दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें, खेतों की ओर अकेले न जाएं और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब जाने के बजाय तुरंत विभाग को सूचना दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply