अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

न्यूयॉर्क का जेफरी कैसे बना ‘कृष्णदास’? नीम करोली बाबा से मुलाकात ने बदली जिंदगी; अब ‘हनुमान अंश’ में गूंजेगी आवाज

On: September 9, 2026 12:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली/नैनीताल: कभी अध्यात्म की तलाश में अमेरिका से भारत आए एक युवक को शायद ही यह अंदाजा था कि यह यात्रा उसे एक नई वैश्विक पहचान दिलाएगी। 31 मई 1947 को न्यूयॉर्क में जन्मे जेफरी कैगेल आज दुनिया भर में ‘कृष्णदास’ के नाम से जाने जाते हैं। 1970 में भारत पहुंचे जेफरी की मुलाकात कैंची धाम में नीम करोली बाबा से हुई, जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी।

नीम करोली बाबा ने दिया ‘कृष्णदास’ नाम कैंची धाम में नीम करोली बाबा के सान्निध्य में जेफरी ने करीब ढाई साल (2 साल 6 महीने) बिताए। बाबा की शिक्षाओं का उन पर ऐसा प्रभाव पड़ा कि जेफरी कैगेल की पुरानी पहचान पीछे छूट गई और बाबा ने उन्हें ‘कृष्णदास’ नाम दिया। रणवीर अल्लाहबादिया के एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अमेरिका लौटते समय जब उन्होंने बाबा से पूछा कि वह उनके लिए क्या कर सकते हैं, तो बाबा ने कहा था कि “सेवा पूछ कर नहीं की जाती।” जाते-जाते बाबा ने कहा था कि वह अमेरिका में कृष्णदास की आवाज बनेंगे।

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गाए भजन कृष्णदास ने भारतीय कीर्तन और मंत्रों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है। अब उनकी यही जादुई आवाज हाल ही में (7 अगस्त को) रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ में भी सुनाई दे रही है। इस फिल्म में उन्होंने अपनी आवाज में ‘सीता राम’ और ‘ओम नमः शिवाय’ भजन गाए हैं। गौरतलब है कि महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

ग्रैमी नॉमिनेशन से लेकर विराट-अनुष्का तक हैं मुरीद पश्चिमी दुनिया के होने बावजूद कृष्णदास ने हारमोनियम और मंत्रोच्चार से जो आध्यात्मिक माहौल बनाया, उसके लाखों दीवाने हैं। साल 2012 में उनके एल्बम ‘लाइव आनंदा’ को प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया था। न्यूयॉर्क के एक चर्च में उनका हनुमान चालीसा पाठ दुनिया भर में सुना जाता है। उनके भजनों के मुरीदों में स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जैसी हस्तियां भी शामिल हैं, जो अक्सर उनके कॉन्सर्ट में शामिल होती रही हैं।

भारत को मानते हैं अपना घर नीम करोली बाबा की शिक्षाओं को दुनिया तक पहुंचाने के लिए फाउंडेशन बनाने वाले कृष्णदास इन दिनों एक बार फिर भारत दौरे पर हैं। वह ऋषिकेश, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में अपने कीर्तन कार्यक्रम कर रहे हैं। इस दौरे पर उन्होंने कैंची धाम जाकर बाबा का आशीर्वाद भी लिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत आना उनके लिए सिर्फ किसी देश की यात्रा नहीं, बल्कि ‘अपने घर लौटने’ जैसा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply