अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

weather-alert-आज फिर इन जिलों आंधी-बारिश से मचेगा हाहाकार, जानें अपने शहर का हाल

On: September 6, 2026 8:43 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather Alert
---Advertisement---

weather-alert-नई दिल्ली। मौसम विभाग ने आज यानी 6 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम खराब रहने की संभावना है। कई इलाकों में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और उत्तर व पूर्वी राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तेज आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली में देर शाम तक तेज आंधी और बारिश की संभावना है। यहां हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, कुशीनगर, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है।
बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, रोहतास, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, दरभंगा, सुपौल, सहरसा और अन्य जिलों में भारी बारिश के साथ 70 किमी प्रति घंटे तक की तूफानी हवा चलने की आशंका है।

झारखंड, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।

पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
राजस्थान में जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, बूंदी, उदयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश के इंदौर, सागर, विदिशा, कटनी, दमोह, खरगोन, खंडवा और अन्य जिलों में भी बारिश और आंधी की चेतावनी है।

लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply