अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-सुरक्षा मानकों एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी

On: September 4, 2026 7:40 PM
Follow Us:
amroha dm
---Advertisement---

Amroha News-जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक  लखन सिंह यादव द्वारा थाना अमरोहा देहात क्षेत्रान्तर्गत पंडकी रोड स्थित बालाजी फायरवर्क्स एवं न्यू स्टार फायरवर्क्स पटाखा गोदामों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा गोदामों में पटाखों के भंडारण की स्थिति, सुरक्षा मानकों, अग्नि सुरक्षा उपकरणों, लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान बालाजी फायरवर्क्स में स्टॉक रजिस्टर का सत्यापन किए जाने पर दर्ज स्टॉक एवं मौके पर उपलब्ध स्टॉक में अंतर पाया गया। साथ ही, फर्म के लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं कराया गया था। इस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित के विरुद्ध नोटिस जारी करने तथा एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि पटाखों का भंडारण निर्धारित मानकों एवं स्वीकृत क्षमता के अनुरूप ही हो। सभी प्रतिष्ठानों पर अग्निशमन उपकरण क्रियाशील स्थिति में उपलब्ध रहें तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्री शशिभूषण पाठक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply