“दंड झील से निकलने वाले नाले की भूमि की नगर पालिका एवं राजस्व कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने की पैमाइश, अवैध कब्जा हटाया*
#भू माफियाओं में मचा हड़कंप#


सहसवान (बदायूं) दंड झील से निकलने वाले नाले की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत पर राजस्व कर्मचारी एवं नगर पालिका कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की पैमाइश में दंड झील के नाले की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा पाया। टीम ने भूमि की पैमाइश कर जेसीबी मशीन के माध्यम से तत्काल भू माफियों का कब्जा हटवा दिया।
ज्ञात रहे अआईआईएमएस नेता शरीफ उद्दीन ने तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर एक भू माफिया पर अवैध रूप से दंड झील से निकलने वाले नाले की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया था साथ ही उन्होंने कहा कि उपरोक्त नाले पर बड़े पैमाने पर भूमाफियाओं ने कब्जे कर लिए हैं जिसके कारण नाले ने नाली का रूप ले लिया है।
एसडीम ने तत्काल राजस्व कर्मचारियों की एक टीम राजस्व निरीक्षक रमाकांत शर्मा के नेतृत्व में लेखपाल ज्ञानेंद्र यादव सतपाल सिंह यादव सुमित कुमार सिंह पुष्पेंद्र सिंह की टीम गठित कर मौके पर भेज कर तत्काल नाले की पैमाइश करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका कर्मचारियों को भी मौके पर पहुंचने को कहा। एसडीएम के आदेश पर तत्काल राजस्व टीम दलबल के साथ तथा नगर पालिका परिषद के स्वच्छता निरीक्षक अब्दुल फरीद भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए टीम ने मौके पर पहुंचकर जब पैमाइश की ताे नाले की भूमि पर अवैध रूप से भूमाफियाओं का कब्जा पाया जिस पर टीम ने पैमाइश करते हुए उपरोक्त नाले की भूमि पर जेसीबी के माध्यम से भू माफिया का कब्जा हटा दिया।
इस मौके पर काफी भीड़ एकत्रित थी।
ज्ञात रहे दंड झील से निकलने वाले नाला जो मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद होता हुआ मोहल्ला अकबराबाद से नयागांव होता हुआ महावा नदी में जाकर मिलता है रास्ते में भी अनेक लोगों ने नाले की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए नाले को नाली का रूप दे दिया है। तथा उपरोक्त भूमि पर भवन इत्यादि का निर्माण कर लिया है।

