अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-डीएम-एसपी ने शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

On: September 1, 2026 8:12 PM
Follow Us:
amroha
---Advertisement---

Amroha News-अमरोहा : जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 नितिन गौड़ की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री रामडोल शोभायात्रा के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों एवं आयोजकों से समस्याओं की जानकारी लेते हुए सुझाव प्राप्त किए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व को परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। अनावश्यक रूप से कोई नई परंपरा न डाली जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के कोई सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। किसी समस्या अथवा विवाद की जानकारी तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाएं।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शोभायात्रा एवं जुलूस के निर्धारित मार्गों का पूर्व में स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराई जाएं। शोभायात्रा मार्ग एवं मंदिरों के आसपास विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मार्गों पर गड्ढे एवं जलभराव न हो, साफ-सफाई एवं पथ प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था रहे तथा किसी प्रकार का अवरोध न हो। विद्युत विभाग को जर्जर एवं लटकते तारों को दुरुस्त कराने तथा आवश्यक स्थानों पर विद्युत पोलों को सुरक्षित कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री रामडोल शोभायात्रा को पूर्व में संपन्न हुए पर्वों की तरह सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। शोभायात्रा निर्धारित एवं परंपरागत मार्गों से ही निकाली जाए तथा ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी अन्य व्यक्ति को असुविधा हो।

उन्होंने आयोजकों से शोभायात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा पर्याप्त वॉलेंटियर्स लगाने की अपील की। साथ ही डीजे का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप करने तथा आपत्तिजनक अथवा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री से बचने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा वरिष्ठ अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों का पूर्व भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। शोभायात्रा के प्रमुख मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो या ऑडियो को बिना सत्यापन के साझा न करें तथा ऐसी सामग्री की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को दें।

बैठक के उपरांत जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने रामडोल शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई, सड़क, विद्युत, पथ प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को शोभायात्रा से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, समस्त थाना प्रभारी, आयोजक, शांति समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply